credit card Meaning in Hindi 2022 - BeCreatives

 दोस्तो आज हम बात करने जा रहे है कि credit card क्या होता है और credit card का meaning क्या होता है Hindi में। इसके क्या फायदे और नुकसान है आप हमारे इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े ताकि आपको पूरी तरह समझ आ जाए कि credit card को रखना चाहिए या फिर नही।

 

Credit card kya hai? Credit card meaning in Hindi,benefits of credit card,Credit card me cvv kya hota hai,

Credit card meaning in Hindi 2022


credit card  का meaning की बात करे तो Hindi मे तो आपको बता दूं कि क्रेडिट कार्ड से आपको उधार मिलता है। अगर आप देखे तो क्रेडिट कार्ड आपके bank के debit card के जैसा ही होता है। आप debit card की तरह ही अपने credit card का प्रयोग भी शॉपिंग करने, online payment आदि करने में कर सकते है।

 

लेकिन क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड में बहुत अंतर होता है। आइए जानते है क्या अंतर होता है।

 

Credit card और debit card में अंतर

 

Debit card आपके बैंक खाते से संबंधित होता है।आपके बैंक अकाउंट में जितना पैसा है आप उतने ही पैसे का प्रयोग debit card के द्वारा कही भी कुछ भी खरीदारी करने के लिए कर सकते है। जब आप डेबिट कार्ड का प्रयोग करते है तो पैसा सीधे आपके account se कट जाता है।

 

लेकिन credit card मे क्या होता है कि यह आपके personal account से कोई संबंध नहीं रखता है। इसमें आपको एक limit तक पैसा मिलता है। जो कि बैंक के द्वारा आपको उधार दिया जाता है। आप उन पैसों का प्रयोग कर सकते है। एक निश्चित समय के उपरांत आपको पैसा ब्याज सहित बैंक को लौटाना होगा।


Credit card का प्रयोग करने से पहले ये ध्यान जरूर रखें कि जो पैसा आप खर्च करने वाले है credit card से , उसका भुगतान आप अगले महीने जरूर कर लेंगे। अगर ऐसा है तभी आप credit card से पैसे का प्रयोग करे।

 

Credit card के नियम और शर्तें

 

1. आप जो भी पैसा क्रेडिट कार्ड से खर्च करेंगे उसका भुगतान आपको खर्च करने के २१ दिनों के भीतर करना होगा

 

2. अगर आप २१ दिन के अंदर पैसा नही देते है तो आपको ब्याज सहित पैसा देना पड़ेगा और आप पर पेनाल्टी भी लगेगी। अगर आप समय पे भुगतान कर देंगे तो आपको कोई ब्याज नही देना पड़ेगा ।

 

3. Credit card पे ब्याज बहुत अधिक लगता है पेनल्टी वगैरह मिलाकर ब्याज दर 40—50% हो जाता है। इससे आपको भारी नुकसान हो सकता है। इसलिए भुगतान समय पर करे।

 

4. आप अपने credit card पर एक limit तक ही खर्च कर सकते है। इसका मतलब ये हुआ कि आप एक समय पर credit card पर उसके limit se ज्यादा की राशि बकाया नही हो सकती है।

 

5. Credit card limit आपके कार्ड और आपकी इनकम पे निर्भर करती हैं।

 

6. बैंक आपको options देते है कि आप पूरे credit card bill का भुगतान करने के अलावा आप कुछ न्यूनतम राशि जिसे minimum due amount भी कहते है,  का भुगतान भी कर सकते है। ऐसा करने से बैंक आप पर कोई पेनल्टी चार्ज नहीं लगाएगा।

 

लेकिन यह ठीक विकल्प नहीं है क्योंकि ऐसा करने से आपको interest free credit card (ब्याज मुक्त उधार) नही मिलता है। और ब्याज की दर क्रेडिट कार्ड में बहुत ज्यादा होती है।

 

7. कुछ कार्ड को मेनटेन रखने के लिए बैंक आपसे annual fee भी लेती है। लेकिन आप बैंक से बात करके इसको माफ भी करवा सकते है।

 

Credit card के फायदे (benefits of credit card)

 

सबसे पहले आपको बहुत ही आसानी से किसी भी खर्च के लिए उधार मिल जाता है। आप अपने बिल का amount आसानी से pay कर सकते है। चाहे आपके bank account में पैसे हो चाहे न हो। आप ऐसे समय में क्रेडिट कार्ड का प्रयोग कर सकते है।

 

Credit card आपकी किसी भी प्रकार की इमरजेंसी में बहुत मदत करता है। मान लीजिए आपके परिवार में किसी भी प्रकार के इलाज की अवश्यकता हुई तो आप इसका प्रयोग कर सकते है।

 

 

अगर आप credit card से खर्च किए गए पैसे सही समय पर वापस कर देते है तो आपको किसी प्रकार का अतिरिक्त ब्याज नही देना पड़ेगा।

 

बहुत ही ऐसी online shopping( amazon, flipcart आदि) कंपनियां है जो आपको क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करने पे discount देते है।

 

आप क्रेडिट कार्ड से खर्च करते है तो आपको reward point मिलता है। जिसका प्रयोग आप कुछ खरीदने के लिए कर सकते है।

 

Credit card के नुकसान

 

अगर आप समय से क्रेडिट कार्ड का भुगतान नही करते है तो आपको बहुत ज्यादा ब्याज देना पड़ता है। और अतिरिक्त पेनाल्टी भी लगती है। इससे आपको काफी परेशानी हो सकती है।

 

क्रेडिट कार्ड पर पैसा आपको उधार में मिलता है और उसको बाद में चुकाना पड़ता है। लेकिन कुछ लोगो पैसा बहुत ज्यादा खर्च करते है तो सावधान रहे कि आप उतना ही खर्च करे जितना आप चुका सके।

 

Credit card कितने प्रकार का होता है। बेस्ट क्रेडिट कार्ड कौन सा है?

 

क्रेडिट कार्ड कई तरह के होते है।

 

कुछ कार्ड ऐसे होते है जिस पर shopping करने पर आपको अच्छा discount मिलता है। जैसे कि किसी बड़े स्टोर ( BigBazar, lifestyle, central आदि) जैसे बड़े बड़े स्टोर से आपको discount मिलता है।

 

कुछ क्रेडिट कार्ड ऐसे भी होते है पेट्रोल पंप पर भुगतान करने पर आपको कैशबैक या फिर रिवार्ड प्वाइंट मिलता है।

 

कुछ बैंक student को भी क्रेडिट कार्ड देते है।

 

इन सभी क्रेडिट कार्ड में अंतर सिर्फ इतना होता है कि किसी क्रेडिट कार्ड पे discount, cashback, reward point, annual fee ज्यादा होती है तो किसी पे कम।

 

आपको अपने खर्च के हिसाब से ये तय करना होगा कि कौन सा क्रेडिट कार्ड आपके लिए बेस्ट है कौन सा नही।

 

मैं आपको कुछ अच्छे बैंक के क्रेडिट कार्ड की सूची दे रहा हूं आप इस लिंक से जाकर उनके वेबसाइट से अधिक जानकारी पा सकते है।

 

1. SBI Credit card

2. HDFC bank credit card

3. Citibank credit card

4. ICICI credit card

5. Bank of Baroda credit card

 

Credit card me cvv kya hota hai?


जब कभी आप अनलाइन शॉपिंग करते है तब आपको अपना क्रेडिट कार्ड नंबर , expiry date डालना होता है। जो कि कार्ड के ऊपर ही लिखा होता है। लेकिन transaction करते समय आपसे CVV नंबर डालने को बोल जाता है। CVV नंबर आपके credit card के पीछे एक सफेद पट्टी के बाद तीन अंकों का लिखा होता है। 

 

क्या करे? अगर आपके क्रेडिट कार्ड पर fraud होता है।

आए दिन बहुत से ऐसे fraud हो रहे है। यह सभी के लिए एक समस्या का विषय है।

 

अगर आपके क्रेडिट कार्ड से गलत तरीके से इस्तेमाल हो रहा है तो आपको इसका भुगतान करना पड़ सकता है।

 

ऐसी स्तिथि में आप cyber crime branch में रिपोर्ट लिखवा सके है और नजदीकी थाने में भी रिपोर्ट दर्ज कराए। और अपने बैंक को भी सूचित करे।

 

सावधानियां बर्ते

 

इसलिए आप अपना क्रेडिट कार्ड का PIN no. किसी से भी शेयर न करे। अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग भी कर रहे हो तो आपके मोबाइल पर आए हुए OTP को किसी को भी न बताए।

 

और समय समय पर अपने PIN no. को बदलते रहे।

 

Conclusion

 

आशा करते है आपको credit card kya hai और इसके बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी अगर आपका कोई सवाल हो तो हमे कमेंट जरूर करे।

 धन्यवाद। 

अन्य उपयोगी लिंक:


 



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ