sub domain क्या है? (what is sub domain?) - और कैसे use करते है?

 

हैलो दोस्तों आपका Becreatives मे स्वागत है आज हम आपको बताएंगे कि sub domain क्या है? (sub domain kya hai?) (what is domain and subdomain?) और यह कैसे set किया जाता है।(how to setup sub domain?) और इसका क्या use है-

अगर आप single domain की मदद से बहुत सारी वेबसाइट बनाना चाहते हैं, तो आप आसानी से ऐसा कर सकते हैं। इसके लिए sub-domain का उपयोग किया जाता है।

 


इस लेख में हम बात करने जा रहे हैं कि एक sub domain क्या है, यह क्यों महत्वपूर्ण है और इसे कैसे बनाया जाए।

 

Sub domain क्या  है (What is  Sub domain)?

 

एक sub domain एक अतिरिक्त domain होता है जो किसी भी वेबसाइट का प्राथमिक domain से जुड़ा होता  है। sub domain  मुख्य वेबसाइट से अलग site या sub section  बनाने के लिए बनाए गए हैं।

 

  • एक subdomain  आपकी वेबसाइट का एक subsection  है जो एक नए domain नाम के बिना एक नई वेबसाइट के रूप में  हो सकता है।
  • Sub domains रिकॉर्ड के रूप में create किया जाता है जो IP address को point करता है। 
  • या फिर C-NAME  के रूप में जो दूसरे डोमेन नाम को पॉइंट्स करता है। 
  • एक C-NAME कभी भी IP address को point  नहीं करता है। 


Sub domain Example :-


hindi.whyworried.com

ये whyworried.com domain का subdomain है

 

आपको sub domain का उपयोग क्यों करना 

चाहिए


  • sub domain आपको आपके प्राथमिक website से जुड़ा हुआ नया section बनाने कि सुविधा देता है।


  • अगर किसी के पास पहले से कोई website है या फिर कोई business website है तो आप sub domain कि मदत से एक blog सेटअप कर सकते है।


  • sub domain बनाकर आप अपनी main website के पूरक के लिए e-commerce स्टोर भी चला सकते है।


  • search engine एक personal websites के रूप मे sub domains को पहचानते है। इसका मतलब है कि आपको अपने site पर traffic को बढ़ाने के लिए ज्यादा मौके मिलेंगे।


और भी बहुत से कारण है, जिसकी वजह से आपको sub domain का उपयोग करना चाहिए।

 "what is sub domain"

sub directory के बजाए sub domain का 

उपयोग कब करना चाहिए

 


अगर आप अपने प्राथमिक website के लिए एक e-commerce store सेटअप करना चाहते है या फिर कोई Blog सेटअप करना चाहते है?

दोनों को आप  sub directory मे एक साथ बना सकते है लेकिन SEO के लिए sub domain ज्यादा अच्छा है।

अगर आप दूसरी किसी function को अपने primary website मे जोड़ते है तो इससे application एकदम जटिल हो जाता है, जिससे loading time बढ़ जाता है। जो किसी भी website के लिए बहुत ही खराब है।

 

Sub domain कैसे बनाते है ( how to set up 

and Use sub domains in Hindi)

यदि आप WordPress का प्रयोग करते है तो आईए जानते है-


step: 1  अपने cPanel मे जाए


अपने cPanel मे जाने के लिए अपना browser open करे। अपने cPanel या hosting का website ओपन करे और फिर user name और password डाल कर login करे। login होते ही आप अपने cPanel dashboard मे पहुक जाएंगे।

 

step: 2 अब cPanel मे domain section मे जाए


अब आप अपने page को scroll करके नीचे जाए और वहा पर domain section मे जाए। वहा पर domain section के अंदर sub domain का option मिलेगा। sub domain option पर click करे।


step: 3  अब cPanel मे एक sub domain बनाए


अब एक नया page खुलेगा, यहा पर आपको sub domain से जुड़ी कुछ जानकारी लिखनी है। और sub domain create करना है।


  • सबसे पहले आप अपने sub domain का नाम लिखे।


  • अब आप अपना main domain को चुने जिसके लिए आपको sub domain बनाना है।


  • sub domain के लिए folder को select करे जहा पर आप इसके लिए website का file स्टोर करके रखेंगे।

 

sub domain kaise kaam krta hai (How 

does a sub domain work in Hindi)


sub domain आपके website के main domain का extension के रूप मे काम करता है। आप अपने website के domain नाम के लिए बहुत से sub domain बना सकते है।

एक बात ध्यान देने योग्य है कि आप एक domain के लिए जितना चाहे उतना sub domain बना सकते है। लेकिन आपको उनका प्रयोग तभी करना चाहिए जब ऐसा करने का कोई मतलब भी हो।

जब आप sub domain बनाते है तो आपको उसके लिए एक path को select करना होता है। sub domain बनने के बाद जैसे ही website की फाइल को sub domain folder मे upload की जाती है , website sub domain लाइव हो जाती है।

 

निष्कर्ष


इस तरह से आप अपनी website के लिए एक sub domain ना सकते है।

आशा करते है आपको यह पोस्ट sub domain क्या है? (what is sub domain) और sub domain कैसे बनाते है? जरूर आपके काम आएगी।

इसमे हमने आपको यह भी बताया कि अपने cPanel से एक sub domain कैसे setup करे और इसका उपयोग कर सकते है।

धन्यवाद

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ